एक बार फिर साथ दिखें Isha Malviya और Abhishek Kumar, रोमांटिक अंदाज़ में वीडियो वायरल

Summary :

टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर चेहरे ईशा मालवीय (Isha Malviya) और अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। हालांकि, दोनों का रिश्ता किसी से छुपा नहीं है। दोनों की मुलाकात टीवी शो ‘उड़ारियां’ के सेट पर हुई थी, जहां उनकी दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई थी। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाया और दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया। इनका ब्रेकअप जितना चर्चा में रहा, उतना ही कंट्रोवर्सी में भी रहा। जब दोनों ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में एक साथ एंट्री की, तब भी उनके बीच की दूरियां और तनाव…

isha abhishek

टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर चेहरे ईशा मालवीय (Isha Malviya) और अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। हालांकि, दोनों का रिश्ता किसी से छुपा नहीं है। दोनों की मुलाकात टीवी शो ‘उड़ारियां’ के सेट पर हुई थी, जहां उनकी दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई थी। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाया और दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया।

इनका ब्रेकअप जितना चर्चा में रहा, उतना ही कंट्रोवर्सी में भी रहा। जब दोनों ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में एक साथ एंट्री की, तब भी उनके बीच की दूरियां और तनाव सबके सामने आ गया था। शो में दोनों को अक्सर एक-दूसरे से नजरें चुराते और बहस करते हुए देखा गया।

रोमांटिक पोस्टर ने बढ़ाई चर्चा

अब एक बार फिर यह जोड़ी म्यूजिक वीडियो के जरिए एक साथ वापसी कर रही है। गाने का नाम ‘नि तू बार-बार’ है, जिसका पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। इस पोस्टर में ईशा (Isha Malviya) और अभिषेक (Abhishek Kumar) बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। अभिषेक, ईशा के माथे पर प्यार से किस करते दिख रहे हैं, जिसके बाद फैंस के बीच एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nasha Boy (@sachdevaakhilnasha)

क्यों हुआ था ब्रेकअप

एक पुराने इंटरव्यू में ईशा (Isha Malviya) ने अपने और अभिषेक (Abhishek Kumar) के रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए थे। उन्होंने साफ तौर पर कहा था, “मैं कभी नहीं चाहती थी कि अभिषेक से दूर हो जाऊं, लेकिन उसका गुस्सा और एग्रेशन मुझे उससे दूर कर गया।” ईशा के मुताबिक, अभिषेक के साथ रिलेशनशिप ने उनके करियर को भी इफ़ेक्ट किया था। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्होंने कई बार अभिषेक को सुधारने का मौका दिया, लेकिन हालात नहीं बदले।

ईशा ने कहा था कि वह किसी ऐसे इंसान के साथ नहीं रह सकतीं जो उनकी इज्जत न करे। उनका मानना था कि आत्मसम्मान सबसे ऊपर है और इसी सोच के चलते उन्होंने अभिषेक से रिश्ता खत्म करने का फैसला किया।

‘लाफ्टर शेफ’ के सेट पर फिर हुई मुलाकात

बिग बॉस के बाद भी ईशा (Isha Malviya) ने और अभिषेक (Abhishek Kumar) की राहें कई बार टकराईं। दोनों को हाल ही में एक और रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ सीजन 2’ के सेट पर साथ देखा गया था, जहां उन्होंने न सिर्फ साथ में स्क्रीन शेयर की, बल्कि डांस भी किया। इस मुलाकात ने फैंस को काफी चौंका दिया था क्योंकि तब तक यह माना जा रहा था कि दोनों एक-दूसरे से दूरी बनाए हुए हैं।

isha malviya abishek kumar

प्रोफेशनल कमबैक

अब ‘नि तू बार-बार’ के पोस्टर के सामने आने के बाद एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है कि क्या यह सिर्फ एक प्रोफेशनल कोलैबोरेशन है या दोनों फिर से एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं। हालांकि दोनों ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन फैंस को इस वीडियो का बेसब्री से इंतजार है। ईशा (Isha Malviya) और अभिषेक (Abhishek Kumar) की जोड़ी पहले भी दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। ऐसे में म्यूजिक वीडियो के जरिए उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री फिर से देखने को मिलेगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह साथ सिर्फ पर्दे तक सीमित रहेगा या इनकी पर्सनल बॉन्डिंग में भी कोई नया मोड़ आएगा।

isha malviya abhishek kumar

गाने की रिलीज डेट का इंतजार

गाने ‘नि तू बार-बार’ का पोस्टर वायरल होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर #IshaAbhishek ट्रेंड कर रहा है। फैंस दोनों को एक बार फिर साथ देखने के लिए एक्साइटेड हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि यह म्यूजिक वीडियो दोनों के रिश्ते को एक नई दिशा देगा, भले ही वह ऑन-स्क्रीन ही क्यों न हो। अब देखना यह होगा है कि यह गाना क्या सिर्फ एक म्यूजिक वीडियो तक ही सिमित रहेगा या फिर दोनों कलाकारों के रिश्ते में भी कोई नई शुरुआत देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19 को लेकर आया बड़ा Update, एक्ट्रेस Hunar Hali समेत Confirm हुआ इस एक्टर का नाम!

Yashika Jandwani