प्रधानमंत्री मोदी का आज, 17 सितंबर को जन्मदिन है। इस अवसर पर ‘सेवा संकल्प’ के साथ-साथ कई तरह के अन्य आयोजन किए जा रहे हैं। बीजेपी ने पीएम मोदी को जन्मदिवस की बधाई देते हुए 34 साल पुरानी श्रीनगर के लाल चौक की एक तस्वीर शेयर की है। इस पोस्ट पर बीजेपी ने लिखा, “34 साल पहले, युवा श्री नरेंद्र मोदी घाटी के बीचों-बीच खड़े थे, ऐसे समय में जब लाल चौक तक पहुंचना ही सुरक्षा की असाधारण चुनौतियों का सामना करने जैसा था।” राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समेत कई नेताओं ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी PM मोदी को जन्मदिन की बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में पिछले 25 वर्षों के शानदार सुशासन, समावेशी विकास और ‘विरासत व विकास’ के समन्वय के लिए जन्मदिन की बधाई दी गई है। इसके साथ ही उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई है।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। विगत 25 वर्षों में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के कार्यकाल में आपने सुशासन के अनेक नए प्रतिमान स्थापित किए हैं तथा समावेशी विकास को अभूतपूर्व गति एवं नई दिशा प्रदान की है। सांस्कृतिक गौरव की भावना के साथ…
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 17, 2026
मोदी जी का जीवन तप, त्याग और अटूट संकल्प की गाथा है- अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके परिश्रम, त्याग और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके जीवन को राष्ट्रसेवा और प्रेरणा की गाथा बताया है। इसके साथ ही उनके दीर्घायु व स्वस्थ रहने की कामना करते हुए उनके नेतृत्व में वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को हासिल करने का संकल्प व्यक्त किया गया है।
अथक परिश्रम, त्याग और दूरदर्शिता के प्रतीक प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
कर्म को साधना और राष्ट्रसेवा को जीवन का ध्येय बनाकर चलने वाले मोदी जी का जीवन तप, त्याग और अटूट संकल्प की गाथा है। सेवा और समर्पण से भरी उनकी यात्रा करोड़ों देशवासियों…
— Amit Shah (@AmitShah) September 17, 2026
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने PM मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लिखा, “राष्ट्रसेवा और समर्पण के पर्याय, 140 करोड़ देशवासियों के नेतृत्वकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ‘नेशन फर्स्ट’ के संकल्प के साथ आपकी यह यात्रा सेवा, सुशासन और जनकल्याण की एक प्रेरक गाथा रही है। यह यात्रा किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि देशवासियों के उस सामूहिक स्वप्न की भी यात्रा है, जिसे आपने अपने कर्म और साधना से दिशा दी है।”
उन्होंने लिखा, “आपके मार्गदर्शन में भारत विकास और आत्मनिर्भरता के नए आयाम गढ़ रहा है तथा विश्व पटल पर अपनी नई पहचान और सामर्थ्य के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा की शक्ति प्रदान करें।”
राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी बधाई
Happy birthday to PM Narendra Modi ji. Wishing you good health and a long life.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 17, 2026
पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई। आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।”
पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली की CM ने की पूजा-अर्चना
#WATCH दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जीटी करनाल रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर में पूजा-अर्चना की। https://t.co/dxwPZWkRoP pic.twitter.com/vYW8wnH9DK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 17, 2026
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के खाटू श्याम मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए दिल्ली के विकास, महिलाओं, युवाओं व नागरिकों के जीवन में आ रहे बदलावों का उल्लेख किया गया है। साथ ही विकसित भारत के संकल्प में दिल्ली का योगदान बताते हुए बाबा काशी विश्वनाथ से उनके उत्तम स्वास्थ्य व आशीर्वाद की कामना की है।
हमारे मार्गदर्शक PM नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई- CM योगी आदित्यनाथ
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा को साधना, सुशासन को संकल्प और राष्ट्र निर्माण को सर्वोपरि ध्येय बनाकर जन-जन के जीवन में परिवर्तन की नई चेतना जगाई है।
आज उनके 76वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी वाराणसी…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 17, 2026
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, “145 करोड़ भारतीयों के जीवन में सुख, समृद्धि, सुरक्षा एवं स्वाभिमान का नवप्रभात लाने हेतु अविराम राष्ट्रयज्ञ में समर्पित, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के स्वप्नद्रष्टा, ‘नए भारत के शिल्पी’ और हमारे मार्गदर्शक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।”


Download Android App
Download iOS App




