प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के स्वास्थ्य के बारे में जानकरी ली, जिन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोगोई (84) की तबीयत शनिवार दोपहर बिगड़ गई थी। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और वह बेहोश हो गए थे। इसके अलावा उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी। वह गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंव अस्पताल में भर्ती हैं।
तरुण गोगोई के बेटे तथा लोकसभा सांसद गौरव गोगोई ने पत्रकारों से कहा, ”प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुझे फोन किया और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।”
गौरव ने कहा कि कई लोग उनसे मिलने आए। इसके अलावा कई मुख्यमंत्रियों और देशभर के नेताओं ने भी उनके पिता का हाल-चाल जाना।


Download Android App
Download iOS App



