PM मोदी ने International Women’s Day पर दी बधाई, सिलेंडर पर 100 रुपये छूट की घोषणा

Summary :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) पर नारी शक्ति को बधाई दी और इस अवसर पर LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट की घोषणा की। PM ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को बधाई दी इस अवसर पर LPG की कीमतों में 100 की छूट की घोषणा की यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा- PM मोदी अब बारी है तेरी उड़ान की तू बेटी है हिंदुस्तान की… pic.twitter.com/3sMtiFap3o — Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2024 PM मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘महिला दिवस…

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) पर नारी शक्ति को बधाई दी और इस अवसर पर LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट की घोषणा की।

  • PM ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को बधाई दी
  • इस अवसर पर LPG की कीमतों में 100 की छूट की घोषणा की
  • यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा- PM मोदी

PM मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘महिला दिवस के अवसर पर आज हमने LPG सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है।’ उन्होंने कहा कि इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा।

महिलाओं को दी बधाई

PM मोदी ने कहा, यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। इससे पहले, PM मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को बधाई दी, उनकी ताकत, साहस और दृढ़ता को सलाम किया और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा, हमारी सरकार शिक्षा, उद्यमिता, कृषि, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में पहल के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह पिछले दशक में हमारी उपलब्धियों में भी परिलक्षित होता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Desk News