PM मोदी के 3 सुपर मास्टर प्लान, G20 में दुनिया को दिखाया नया विज़न

Summary :

PM Modi G20 Summit Highlights: जोहान्सबर्ग में जी-20 समिट का आगाज हो चुका है। समिट के ओपनिंग सेशन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोरदार भाषण दिया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने सभी को साथ लेकर चलने वाले आर्थिक विकास के प्रोजेक्ट्स को प्रमोट किया। इसके साथ ही कई नई पहलों का प्रस्ताव रखा और ग्लोबल डेवलपमेंट पैरामीटर्स पर गहराई से फिर से सोचने की अपील की। पीएम मोदी ने दुनिया को 3 बड़े गेम-चेंजिंग मास्टर प्लान प्रस्तावित किए, जो दुनिया की तस्वीर बदल देंगे। PM Modi G20 Summit Highlights: पीएम मोदी 3 बड़े मास्टर प्लान 1. ग्लोबल…

PM Modi G20 Summit Highlights

PM Modi G20 Summit Highlights: जोहान्सबर्ग में जी-20 समिट का आगाज हो चुका है। समिट के ओपनिंग सेशन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोरदार भाषण दिया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने सभी को साथ लेकर चलने वाले आर्थिक विकास के प्रोजेक्ट्स को प्रमोट किया। इसके साथ ही कई नई पहलों का प्रस्ताव रखा और ग्लोबल डेवलपमेंट पैरामीटर्स पर गहराई से फिर से सोचने की अपील की। पीएम मोदी ने दुनिया को 3 बड़े गेम-चेंजिंग मास्टर प्लान प्रस्तावित किए, जो दुनिया की तस्वीर बदल देंगे।

PM Modi G20 Summit Highlights: पीएम मोदी 3 बड़े मास्टर प्लान

PM Modi G20 Summit Highlights
पीएम मोदी 3 बड़े मास्टर प्लान (Image- Social Media)

1. ग्लोबल ट्रेडिशनल नॉलेज रिपॉजिटरी

PM मोदी ने कहा कि दुनिया में कई समुदाय ऐसे है, जिनकी जीवनशैली प्रकृति के साथ संतुलन में चलती है। उनके पास सदियों से चल रही टिकाऊ और पर्यावरण हितैषी पारंपरिक ज्ञान है। इसी आधार पर उन्होंने G20 के तहत एक ‘ग्लोबल ट्रेडिशनल नॉलेज रिपॉजिटरी’ बनाने का प्रस्ताव रखा।

  • यह रिपॉजिटरी ज्ञान, जीवनशैली और टिकाऊ प्रथाओं को डॉक्यूमेंट करेगी।
  • भारत की इंडियन नॉलेज सिस्टम्स (IKS) इस मंच की मजबूत नींव बनेगी।
  • ये भविष्य की पीढ़ियों के लिए इस नॉलेज को सुरक्षित रखेगी।

2. G20 अफ्रीका स्किल्स मल्टीप्लायर इनिशिएटिव

पीएम मोदी ने अफ्रीका के विकास को दुनिया के विकास के लिए जरुरी बताया। इसलिए उन्होंने अफ्रीका में स्किल्स की क्रांति के लिए जी20 अफ्रीका स्किल्स मल्टीप्लायर इनिशिएटिव शुरू करने का प्रस्ताव रखा।

  • G20 देश मिलकर train-the-trainers मॉडल बनाएंगे।
  • अगले 10 वर्षों में अफ्रीका में 10 लाख प्रमाणित ट्रेनर्स तैयार किए जाएंगे, जो करोड़ों युवाओं को कौशल प्रदान करेंगे।
  • यह पहल अफ्रीका में रोजगार, शिक्षा और युवा शक्ति को नया विकास इंजन बना सकती है।
  • भारत की स्किल डेवलपमेंट ताकत इस मिशन का बड़ा हिस्सा होगी।
PM Modi G20 Summit Highlights
पीएम मोदी 3 बड़े मास्टर प्लान (Image- Social Media)

3. ड्रग–टेरर नेक्‍सस का मुकाबला करने के लिए G20 पहल

G20 उद्घाटन सत्र में पीएम मोदी ने बेहद गंभीर मुद्दे को भी सबके सामने रखा। उन्होंने घातक सिंथेटिक ड्रग्स जैसे फेंटानिल के बढ़ते खतरे और उनके आतंकवाद से जुड़े नेटवर्क को खत्म करने का विजन बताया। इस इनिशिएटिव का लक्ष्य ड्रग ट्रैफिकिंग और टेरर नेटवर्क को एक साथ खत्म करने की ग्लोबल रणनीति और नशे के कारोबार से मिलने वाली आतंकी फंडिंग पर पूरी तरह रोक लगाना है। PM मोदी ने ड्रग टेरर कनेक्शन को वैश्विक सुरक्षा का सबसे खतरनाक खतरा बताया।

  • वित्तीय, प्रशासनिक और सुरक्षा उपकरणों को एक ही प्लेटफार्म पर लाया जाएगा।
  • ड्रग तस्करी नेटवर्क को खत्म किया जाएगा।
  • अवैध वित्तीय प्रवाह पर रोक लगाई जाएगी।
  • आतंकवाद के एक प्रमुख फंडिंग स्रोत पर रोक लगाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: New Labour Laws in Hindi: ग्रेच्युटी, PF और मिलेगा Free हेल्थ चेकअप, 4 नए लेबर कोड लागू, जानें 10 बड़ी बातें

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।