प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा के लिए भी जाएंगे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीएम मोदी शनिवार (1 मार्च) शाम को लगभग 7 बजे जामनगर पहुंचेंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। 2 मार्च (रविवार) को पीएम मोदी दोपहर 12 बजे जामनगर के रिलायंस वनतारा जाएंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे वह सासन गिर पहुंचेंगे और सिंह सदन में रात्रि विश्राम करेंगे।
3 मार्च को पीएम मोदी सुबह 6 बजे गिर राष्ट्रीय उद्यान में सफारी से अपने दिन की शुरुआत करेंगे और एशियाई शेरों को देखेंगे। सुबह 10 बजे वह विश्व वन्यजीव दिवस पर एक बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 12 बजे वह सोमनाथ पहुंचेंगे और प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव मंदिर के दर्शन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे का समापन करेंगे और दोपहर 3 बजे राजकोट से दिल्ली लौटेंगे।
बता दें कि पीएम मोदी विभिन्न राज्यों में दौरे को लेकर काफी एक्टिव मोड में हैं। उन्होंने 24 फरवरी एक ही दिन में भोपाल और असम का दौरा किया था। पीएम मोदी ने भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 का उद्घाटन किया था। इस समिट के दौरान परिवहन, मेडिकल डिवाइस, फार्मा, पर्यटन और एमएसएमई के साथ-साथ इंटरनेशनल सेशन भी अटेंड किए थे। ठीक इसके एक दिन पहले उन्होंने छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में कैंसर इंस्टीट्यूट का शिलान्यास भी किया था।


Download Android App
Download iOS App



