पीएम मोदी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, अमित शाह ने भी किया नमन

Summary :

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “मैं लोकनायक जेपी को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। उन्होंने भारत की आजादी के लिए बहादुरी से लड़ाई लड़ी और जब हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला हुआ, तो उन्होंने इसकी रक्षा के लिए एक मजबूत जन आंदोलन का नेतृत्व किया।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जंयती पर स्मरण और नमन करते हुए कहा कि उनके लिए राष्ट्रहित और लोक कल्याण से सर्वोपरि कुछ भी नहीं था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि दी और कहा कि “जब हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला हुआ था, तो उन्होंने इसकी रक्षा के लिए एक मजबूत जन आंदोलन का नेतृत्व किया।”

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “मैं लोकनायक जेपी को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। उन्होंने भारत की आजादी के लिए बहादुरी से लड़ाई लड़ी और जब हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला हुआ, तो उन्होंने इसकी रक्षा के लिए एक मजबूत जन आंदोलन का नेतृत्व किया। उनके लिए, राष्ट्रहित और लोगों के कल्याण से ऊपर कुछ नहीं था।”

उन्होंने आगे कहा, “महान नानाजी देशमुख, लोकनायक जेपी के सबसे सच्चे अनुयायियों में से एक थे। उन्होंने जेपी के विचारों और आदशरें को लोकप्रिय बनाने के लिए अथक परिश्रम किया। ग्रामीण विकास के प्रति उनके स्वयं के कार्य हमें प्रेरित करते हैं। उनकी जयंती पर मैं भारत रत्न नानाजी देशमुख को याद करता हूं।”
प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत को गर्व है कि लोकनायक जेपी और नानाजी देशमुख जैसे दिग्गज इस भूमि में पैदा हुए। आज का दिन हमारे राष्ट्र के लिए उनके दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए खुद को समर्पित करने का है।”लोकनायक जेपी की आज 118 वीं जयंती है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव एक जनसेवक के रुप में काम किया तथा आपातकाल के विरुद्ध देश को एक कर अराजकता और अन्याय से डट कर मुकाबला किया।

शाह ने नारायण को स्मरण करते हुए कहा, “लोकनायक जयप्रकाश नारायण देशभक्ति, निर्भिकता और स्वाभिमान के प्रतीक है। उन्हें न सत्ता का मोह था न किसी पद की लालसा, उन्होंने सदैव एक जनसेवक के रूप में निस्वार्थ भाव से देशहित में काम किया। आपातकाल के विरुद्ध देश को एक कर अराजकता और अन्याय से डट कर लड़ने वाले ऐसे महान नेता को नमन।”

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 70 लाख के पार, एक्टिव केस 8 लाख 67 हजार से अधिक

Desk Team