नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कानपुर में भारतीय वायुसेना के कर्मियों के साथ बातचीत की और कहा कि देश को उनकी सेवाओं पर गर्व है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय गंगा परिषद की पहली बैठक की अध्यक्षता करने के लिए उत्तर प्रदेश आए थे।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ (मैंने) कानपुर में भारतीय वायुसेना के पायलटों और कर्मियों से बातचीत की। भारत को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं पर गर्व है।’’ उन्होंने एयरफोर्स स्टेशन, कानुपर में वायुसेना कर्मियों के साथ ली गई एक तस्वीर भी साझा की।


Download Android App
Download iOS App



