PM मोदी का ममता सरकार पर निशाना, TMC के शासन में भ्रष्टाचार पनपा

Summary :

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (PM मोदी) ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कुशासन के तहत अपराध और भ्रष्टाचार पनपा है। शनिवार को कृष्णानगर में एक रैली को संबोधित करते हुए, पीएम ने आरोप लगाया कि TMC अत्याचार और विश्वासघात का पर्याय बन गई है। प्रधानमंत्री ने कहा, जिस तरह से TMC यहां काम कर रही है, उसने पश्चिम बंगाल के लोगों को निराश किया है। लोगों ने लगातार TMC को वोट दिया है लेकिन यह पार्टी अत्याचार और विश्वासघात का दूसरा नाम बन गई है। PM मोदी ने…

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (PM मोदी) ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कुशासन के तहत अपराध और भ्रष्टाचार पनपा है। शनिवार को कृष्णानगर में एक रैली को संबोधित करते हुए, पीएम ने आरोप लगाया कि TMC अत्याचार और विश्वासघात का पर्याय बन गई है। प्रधानमंत्री ने कहा, जिस तरह से TMC यहां काम कर रही है, उसने पश्चिम बंगाल के लोगों को निराश किया है। लोगों ने लगातार TMC को वोट दिया है लेकिन यह पार्टी अत्याचार और विश्वासघात का दूसरा नाम बन गई है।

  • PM मोदी ने आरोप लगाया बंगाल में TMC का कुशासन है
  • TMC के कुशासन के तहत अपराध और भ्रष्टाचार पनपा है
  • PM ने आरोप लगाया कि TMC अत्याचार और विश्वासघात का पर्याय बन गई है

TMC बंगाल को गरीब बनाए रखना चाहती- PM मोदी

PM मोदी ने कहा, TMC के लिए प्राथमिकता बंगाल का विकास नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और विश्वासघात है। TMC बंगाल के लोगों को गरीब बनाए रखना चाहती है ताकि उसकी राजनीति और खेल चलता रहे। यह हमला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद आया है। उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली को लेकर बीजेपी और TMC के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। पश्चिम बंगाल के संदेशखली में यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के आरोपों का सामना करने वाले TMC के कद्दावर नेता शाहजहाँ शेख को इस सप्ताह की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया था।

PM मोदी का किया अभिनंदन

 

बीजेपी प्रदेश नेतृत्व ने कृष्णानगर में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन भी किया। अप्रैल-मई में होने वाले संभावित लोकसभा चुनाव से पहले यह यात्रा महत्वपूर्ण मानी जा रही है। PM मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के कृष्णानगर शहर में 15,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News