आज शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम संदेश देंगे पीएम मोदी, लोगों से जुड़ने की अपील की

Summary :

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “आज शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम संदेश दूंगा। अपने देशवासियों से एक संदेश साझा करूंगा। आप जरूर जुड़ें।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को शाम छह बजे से राष्ट्र के नाम संदेश देंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोई अहम ऐलान करने के साथ देश की जनता को सुझाव दे सकते हैं। कोरोना के खिलाफ चल रही जंग को लेकर देश की जनता को अलर्ट करने की भी संभावना है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “आज शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम संदेश दूंगा। अपने देशवासियों से एक संदेश साझा करूंगा। आप जरूर जुड़ें।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से राष्ट्र के नाम संदेश का विषय क्या होगा, इसको लेकर अटकलें लगने लगीं हैं। संभावना है कि प्रधानमंत्री मोदी कोरोना से जुड़े विषयों पर देश की जनता को संदेश दे सकते हैं। आने वाले त्याहारों को लेकर प्रधानमंत्री अपने संबोधन में जनता से सावधान रहने की अपील कर सकते हैं।

कोविड-19 : चुनाव आयोग के सुझाव पर सरकार ने उम्मीदवारों की अधिकतम व्यय सीमा बढ़ाई

Desk Team