PM मोदी बुद्ध पूर्णिमा समारोह में लेंगे हिस्सा, कोविड-19 के खिलाफ लड़ रहे योद्धाओं का करेंगे सम्मान

Summary :

गौरतलब हो कि कल बुद्ध पूर्णिमा का यह कार्यक्रम कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे खड़े योद्धाओं और इस महामारी से पीड़ितों के सम्मान में आयोजित किया जा रहा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (IBC) के सहयोग से संस्कृति मंत्रालय और वैश्विक बौद्ध छाता संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी कल इस बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए एक विशेष भाषण भी देंगे। 

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट के जरिये यह जानकारी दी है। कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बौद्ध महासंघ (आईबीसी) के सहयोग से संस्कृति मंत्रालय दुनियाभर के बौद्ध संघों के सर्वोच्च प्रमुखों की भागीदारी के साथ एक आभासी प्रार्थना कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। 
गौरतलब हो कि कल बुद्ध पूर्णिमा का यह कार्यक्रम कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे खड़े योद्धाओं और इस महामारी से पीड़ितों के सम्मान में आयोजित किया जा रहा है

आपको बता दें कि कल इस कार्यक्रम के सभी प्रार्थना समारोहों का सीधा प्रसारण किया जाएगा। प्रमुख प्रार्थना समारोह स्थल में नेपाल के पवित्र गार्डन लुंबिनी, बिहार के बोधगया में महाबोधि मंदिर, सारनाथ में मूलगंधा कुटी विहार, कुशीनगर में परिनिर्वाण स्तूप शामिल है। गौरतलब हो कि कल इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल और खेल मंत्री किरेन रिजिजू भी हिस्सा लेंगे। वेसाक- बुद्ध पूर्णिमा को ट्रिपल धन्य दिवस के रूप में माना जाता है, जैसे गौतम बुद्ध का जन्म, ज्ञान और महा परिनिर्वाण।

Desk Team