प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को महावीर जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि जब देश मिलकर कोरोना महामारी से मुकाबला कर रहा है तो ऐसे समय वह भगवान महावीर से सबको स्वस्थ रखने की प्रार्थना करते हैं।
उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘भगवान महावीर का जीवन संदेश हमें शांति और आत्मसंयम की सीख देता है। जब हम सभी देशवासी मिलकर कोरोना के इस संकट का मुकाबला कर रहे हैं, ऐसे समय में महावीर जयंती पर मेरी भगवान महावीर से प्रार्थना है कि सभी को स्वस्थ रखें और हमारे प्रयासों को सफलता का आशीर्वाद दें।’’
भगवान महावीर का जीवन संदेश हमें शांति और आत्मसंयम की सीख देता है। जब हम सभी देशवासी मिलकर कोरोना के इस संकट का मुकाबला कर रहे हैं, ऐसे समय में महावीर जयंती पर मेरी भगवान महावीर से प्रार्थना है कि सभी को स्वस्थ रखें और हमारे प्रयासों को सफलता का आशीर्वाद दें।
— Narendra Modi (@narendramodi) April 25, 2021
जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मदिवस को आज महावीर जयंती के नाम से जाना जाता है। जैन समाज द्वारा पूरे भारत में भगवान महावीर के जन्म उत्सव के रूप मे ‘महावीर जयंती’ मनाई जाती है।


Download Android App
Download iOS App



