बिहार में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रिय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने बिहटा के कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) अस्पताल में 500 बेड का कोविड अस्पताल शुरू नहीं किए जाने को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा है।
ट्वीट करते हुए तेजस्वी यादव ने लिखा कि क्या बिहार के मुख्यमंत्री, दो-दो उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों और सांसद मिलकर इस अस्पताल को यथाशीघ्र चालू नहीं करवा सकते। क्या बिहार और केंद्र सरकार मिलकर कुछ डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों की यहां नियुक्ति नहीं कर सकती ताकि मरीजों को वापस लौटना या अपनी जान से हाथ ना धोना पड़े। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि कितने दिनों से हाथ जोड़ प्रार्थना कर रहा हूं कि 500 बेड से सुसज्जित ईएसआईसी के इस हॉस्पिटल को शुरू कर दीजिए लेकिन सरकार सुनने वाली नहीं।
यह खबर नहीं बिहार NDA के 48 सांसदों, BJP-JDU की केंद्र और राज्य सरकार के निकम्मेपन,नकारेपन,मसखरेपन व नाकामियों का दस्तावेज है।
कितने दिनों से हाथ जोड़ प्रार्थना कर रहा हूँ कि 500 बेड से सुसज्जित ESIC के इस हॉस्पिटल को शुरू कर दिजीए लेकिन अधर्मी सरकार ऐसा नहीं करेगी चाहे लोग मरे। pic.twitter.com/RtvvAqW21O
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 24, 2021
एक अन्य ट्वीट में आईजीआईएमएस में भर्ती मरीजों के मुफ्त इलाज की घोषणा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार अधूरी जानकारी ना परोसे। यह भी बताइए कि मात्र 100 बेड यानी केवल 100 मरीजों के लिए ही यह कथित सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने आगे कहा कि अगर संभव है तो संपूर्ण जानकारी के साथ लिखित आदेश की कॉपी भी सार्वजनिक की जाए ताकि लोगों को सूचना ग्रहण करने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े।


Download Android App
Download iOS App



