गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल को होने वाले चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार को उत्तर गुजरात के पाटण में रैली करेंगे। आगामी 23 अप्रैल को राज्य में होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार रविवार (21 अप्रैल) को ही खत्म होने वाला है।
वही, भाजपा अध्यक्ष और गांधीनगर लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार अमित शाह घाटलोदिया और वेजलपुर विधानसभा क्षेत्रों के नेताओं से मिलने के बाद चुनाव प्रचार के आखिरी दिन गांधीनगर के साणंद इलाके में एक रोड शो करेंगे। विपक्षी कांग्रेस की तरफ से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल रविवार को क्रमश: बनासकांठा और वड़ोदरा में रैलियां करेंगे।
गुजरात के अमरेली में बोले मोदी-कश्मीर के ढाई जिलों में सीमित रह गया है आतंकवाद
भाजपा की गुजरात इकाई की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया कि गांधीनगर लोकसभा सीट के तहत आने वाले अहमदाबाद के रानिप इलाके में मतदाता के तौर पर पंजीकृत मोदी 22 अप्रैल की रात को गुजरात आएंगे और अगली सुबह अपना वोट डालेंगे।
गुजरात में मोदी ने अब तक जूनागढ़, सोनगढ़, अमरेली, हिम्मतनगर, सुरेंद्रनगर और आणंद में रैलियां की हैं जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जूनागढ़ के वनथली, कच्छ के भुज, भावनगर के महुवा और दक्षिण गुजरात के बारदोली में रैलियों को संबोधित कर चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



