अगले साल होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2019 के फरवरी तक देश के अलग – अलग हिस्सों मे 50 रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके जरिये वह 100 से अधिक लोकसभा क्षेत्रों को कवर करेंगे।
सूत्रों ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और राजनाथ सिंह एवं नितिन गडकरी जैसे वरिष्ठ नेता भी 50-50 रैलियों को संबोधित करेंगे। सूत्रों ने बताया कि देश में पार्टी के अभियान के लिए आधार तैयार करने के लक्ष्य के साथ इन रैलियों की योजना बनायी गयी।
उन्होंने बताया कि हर रैली की रुपरेखा इस प्रकार तैयार की जा रही है कि उसका प्रभाव दो – तीन लोकसभा क्षेत्रों पर पड़े। पार्टी के एक नेता ने बताया कि लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम के ऐलान से पहले ही भाजपा 200 रैलियों के जरिये कम – से – कम 400 लोकसभा क्षेत्रों को कवर कर चुकी होगी।
उन्होंने बताया कि इन 50 रैलियों के अलावा नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश , राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी रैलियों को संबोधित करेंगे जहां इस साल के आखिर में चुनाव होना है।


Download Android App
Download iOS App



