बांग्लादेश पहुंचे प्रणब मुखर्जी, मानद डॉक्टरेट से सम्मानित किया जाएगा 

Summary :

NULL

ढाका : पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आज बांग्लादेश पहुंचे जहां उन्हें एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय की तरफ से मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। बांग्लादेश के विदेश मंत्री ए एच महमूद अली और बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त हर्षवर्धन श्रृंगला ने यहां के शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उनकी अगवानी की। 82 साल के मुखर्जी अपनी बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी के साथ यहां पहुंचे।

अधिकारियों ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति चार दिन की अपनी यात्रा के दौरान कल एक तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बंगाली साहित्य सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सम्मेलन का उद्घाटन किया। वह कल हसीना मे भी मिलेंगे और उनके गणोभवन में दोपहर के भोज के शामिल होंगे। aचटगांव विश्वविद्यालय 16 जनवरी को मुखर्जी को डॉक्टर ऑफ लिटरेचर (डी.लिट) की मानद उपाधि से सम्मानित करेगा।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team