Prime Minister As a Historic Milestone: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए आज उनके कार्यकाल के 12 साल पूरे हो गए है साथ ही प्रधानमंत्री के रूप में 4,399 दिन पूरे करने के बाद जवाहरलाल नेहरू का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है जिन्होंने 1947 में पदभार संभाला था और 1951-52 में देश का पहला चुनाव जीता था। बता दें कि वह 1964 में अपने निधन तक इस पद पर बने रहे। आज यह इतिहास रचने के बाद देश-विदेश के नेताओं ने बधाई दी है और उनके कार्यकाल की सरहाना भी की है।
Longest Serving PM

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के इस ऐतिहासिक कीर्तिमान पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि भारत के विकास और वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को आगे बढ़ाने में उनके वर्षों के समर्पित जनसेवा और नेतृत्व के बाद हुआ है। मलेशिया भारत के साथ अपनी गहरी और लंबे समय तक मित्रता को महत्व देता है,
Historic Milestone
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने भी PM मोदी की लगातार राजनीतिक यात्रा की सराहना करते हुए हार्दिक बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि दशकों से समर्पित सार्वजनिक सेवा और नेतृत्व का एक प्रमाण है। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका ने भी प्रधानमंत्री मोदी के स्थायी लोकतांत्रिक जनादेश की जमकर प्रशंसा की है।
मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने PM मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल के दौरान क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने में उनकी भूमिका की जमकर प्रशंसा की। वहीं भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने भी प्रधानमंत्री मोदी और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच समानता बताते हुए दोनों नेताओं के परिवर्तनकारी शासन की सराहना की।
Indian Democracy

पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने एक हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि भारत में आज 20 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी से निकालकर एक बेहतर जीवन की ओर ले जाना एक अद्भुत उपलब्धि है। वहीं त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला पर्सद-बिसेसर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के निर्णायक नेतृत्व में, भारत महत्वपूर्ण वैश्विक मामलों पर बेहद प्रभावशाली आवाज के रूप में सफलतापूर्वक उभरा है।






















