प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को वाराणसी दौरे पर आ रहे हैं। उनके दौरे को लेकर पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। इस संबंध में वाराणसी के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने जानकारी दी।
प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियां पूरी
उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। उनका दौरा दोपहर में होगा और लगभग 6-7 घंटे तक चलेगा। इस दौरान, वे वाराणसी में 23 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, जिनकी कुल लागत 611 करोड़ रुपये है। इन परियोजनाओं में शंकर हॉस्पिटल और सिविल एविएशन के एयरपोर्ट शामिल हैं।”
वाराणसी के लिए बड़ी सौगात
उन्होंने कहा, “वाराणसी के लिए यह एक बड़ी सौगात है, जिसमें लगभग 3200 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट शामिल हैं। इसके अलावा, देश के अन्य हिस्सों में भी लगभग 3400 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा।”
प्रधानमंत्री परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
उन्होंने कहा, “वाराणसी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में एक बड़ी जनसभा आयोजित की जाएगी, जहां प्रधानमंत्री परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा, शिगरा स्टेडियम में भी एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, इसमें राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए एक एनसीओ स्थापित किया जाएगा। यहां खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उन्हें किसी विशेष खेल में उचित प्रशिक्षण दिया जा सकें। यहां के खिलाड़ी हमेशा से ही एक स्पोर्ट कॉम्पलेक्स की मांग करते हुए आ रहे थे, जिसे देखते हुए यह कदम उठाया गया । इस कदम से खिलाड़ियों के बीच खुशी की लहर देखने को मिल रही है।”
सुरक्षाकर्मी जगह-जगह तैनात , हर प्रकार की गतिविधियों पर विशेष नजर
उन्होंने कहा, “यह दौरा वाराणसी और उत्तर प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसमें विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा, दससे क्षेत्र के विकास में मदद मिलेगी। वहीं, सुरक्षा-व्यवस्था का चाक-चौबंद करने की पूरी तैयारी की जा रही है। सुरक्षाकर्मी जगह-जगह तैनात किए जाएंगे। हर प्रकार की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। फिलहाल, सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है।”


Download Android App
Download iOS App



