कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्विटर पर दस्तक देने के एक महीने बाद मंगलवार रात अपना पहला ट्वीट किया। उन्होंने इसमें साबरमती आश्रम का उल्लेख किया और महात्मा गांधी के एक कथन का हवाला देते हुए कहा कि हिंसा सदा बुरी होती है। अहमदाबाद में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में शामिल होने के बाद पार्टी महासचिव ने यह ट्वीट किया।
“I object to violence because when it appears to do good, the good is only temporary; the evil it does is permanent.”
Mahatma Gandhi pic.twitter.com/bxh4cT3Y5O
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) March 12, 2019
उन्होंने कहा, ”साबरमती की सादगी में सत्य जीवित है।” प्रियंका ने महात्मा गांधी के एक कथन का हवाला देते हुए कहा कि अगर हिंसा के मकसद में कुछ अच्छा दिखता है तो वह अस्थायी होता है, जबकि हिंसा में बुराई सदा के लिए होती है।
In the simple dignity of Sabarmati, the truth lives on.
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) March 12, 2019


Download Android App
Download iOS App



