नई दिल्ली : केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल बुधवार को जंतर-मंतर पर केजरीवाल के अनेक वायदों को लेकर होली जलाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को केन्द्र सरकार एवं अन्य निकायों के साथ मिलकर काम करना चाहिए न कि टकराव की राजनीति करनी चाहिए। केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय गोयल ने कहा कि भाजपा दिल्ली में पूर्ण राज्य का दर्जा चाहती है, लेकिन जब केजरीवाल जैसा अराजकतावादी मुख्यमंत्री हो तो दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा बिल्कुल नहीं मिलना चाहिए।
क्योंकि वे अपने अधिकारियों का दुरुपयोग करेंगे, जैसा कि अभी भी कर रहे हैं। विजय गोयल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जनता के साथ विश्वासघात किया है। इसलिए पिछले एक महीने में करोड़ों रुपयों के विज्ञापन टीवी चैनल्स, रेडियो, अखबारों में देकर उन्होंने जनता से झूठे वायदे किए। 13 मार्च को इन्हीं वायदों की मीनार बनाकर उसमें आग लगाकर होली जलाई जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



