उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले जाने से स्थानीय प्रशासन द्वारा प्रियंका गांधी वाड्रा को रोके जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी महासचिव की ‘गैरकानूनी गिरफ्तारी’ से राज्य की भाजपा सरकार की असुरक्षा का पता चलता है।
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “सोनभद्र में प्रियंका की गैरकानूनी गिरफ्तारी परेशान करने वाली है। वह उन 10 आदिवासियों के परिवारों से मिलने जा रही थीं की जिनकी निर्मम हत्या कर दी गई। उन्हें रोकने के लिए सत्ता का मनमाने ढंग से इस्तेमाल किया गया है। इससे भाजपा सरकार की बढ़ती की असुरक्षा का पता चलता है।”
The illegal arrest of Priyanka in Sonbhadra, UP, is disturbing. This arbitrary application of power, to prevent her from meeting families of the 10 Adivasi farmers brutally gunned down for refusing to vacate their own land, reveals the BJP Govt’s increasing insecurity in UP. pic.twitter.com/D1rty8KJVq
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 19, 2019
गौरतलब है कि प्रियंका को शुक्रवार को सोनभद्र जाने से प्रशासन ने रोक दिया। वह बुधवार को हुए इस सामूहिक हत्याकांड के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहीं थी। प्रियंका प्रशासन के इस कदम के विरोध में धरने पर बैठ गईं।


Download Android App
Download iOS App



