PSLV-C62 का मिशन फेल…. ‘अन्वेषा’ सैटेलाइट लांच हुआ लेकिन ऑर्बिट में नहीं हुआ तैनात, जानें ISRO ने क्या बताया

Summary :

PSLV C62 Mission Launch Live Updates: इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) ने 2026 के पहले ऑर्बिटल मिशन की लॉन्चिंग सफलतापूर्वक की, लेकिन सैटेलाइट तैनात नहीं हो सका। इसरो चीफ ने बयान जारी कर बताया ‘तीसरे स्टेज में दिक्कत आई और दिशा में परिवर्तन हो गया। PSLV-C62 को रॉकेट श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था। इसरो ने आज 260 टन वजनी PSLV-C62 रॉकेट से उपग्रह अन्वेषा समेत 15 अन्य सैटेलाइट लॉन्च किये थे। इस मिशन का मुख्य हिस्सा EOS-N1 अन्वेषा था, जो डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन द्वारा विकसित एक हाइपरस्पेक्ट्रल सैटेलाइट है। The PSLV-C62 mission encountered an anomaly during end…

PSLV C62 Mission Launch Live Updates: इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) ने 2026 के पहले ऑर्बिटल मिशन की लॉन्चिंग सफलतापूर्वक की, लेकिन सैटेलाइट तैनात नहीं हो सका। इसरो चीफ ने बयान जारी कर बताया ‘तीसरे स्टेज में दिक्कत आई और दिशा में परिवर्तन हो गया। PSLV-C62 को रॉकेट श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था। इसरो ने आज 260 टन वजनी PSLV-C62 रॉकेट से उपग्रह अन्वेषा समेत 15 अन्य सैटेलाइट लॉन्च किये थे। इस मिशन का मुख्य हिस्सा EOS-N1 अन्वेषा था, जो डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन द्वारा विकसित एक हाइपरस्पेक्ट्रल सैटेलाइट है।

ISRO’s PSLV-C62 Makes 1st Launch Of 2026: ISRO का 2026 लॉन्च अभियान शुरू

PSLV C62 Mission Launch Live Updates
ISRO’s PSLV-C62 Makes 1st Launch Of 2026 (Image- Social Media)

इसरो ने सोमवार को PSLV-C62 मिशन के साथ अपने 2026 के प्रक्षेपण कैलेंडर की शुरुआत की। इस मिशन के तहत पृथ्वी की निगरानी करने वाला उपग्रह EOS-N1 और इसके साथ 15 अन्य उपग्रहों को अंतरिक्ष में भेजा गया। यह मिशन इसरो की व्यावसायिक शाखा न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) के तहत किया गया है। इन 15 सह-यात्री उपग्रहों में देश और विदेश के ग्राहकों के उपग्रह शामिल हैं। EOS-N1 इस मिशन एक जरूरी हिस्सा है, जो डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) द्वारा विकसित एक एडवांस्ड अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट है। सभी उपग्रहों को सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के पहले प्रक्षेपण स्थल से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया है।

क्या है अन्वेषा सैटेलाइट?

PSLV C62 Mission Launch Live Updates
PSLV C62 Mission Launch Live Updates (Image- Social Media)

‘अन्वेषा’ एक स्पेसक्राफ्ट है जो पृथ्वी की कक्षा में घूमते हुए तस्वीरें लेता। इसमें हाइपरस्पेक्ट्रल सेंसर लगे हैं, जो साधारण कैमरों से काफी ज्यादा स्मार्ट हैं। साधारण कैमरा या हमारी आंख केवल लाल, हरा और नीला रंग देख पाती हैं, लेकिन हाइपरस्पेक्ट्रल सेंसर सैकड़ों छोटे-छोटे स्पेक्ट्रल बैंड (रंगों की पतली पट्टियां) कैप्चर कर सकता है। ये बैंड हमारी आंख या सामान्य कैमरों से दिखाई नहीं देता। अन्वेषा अनोखे रिफ्लेक्शन्स को भी एनालाइज करता है और छिपी हुई चीजों को पहचानता है।

ISRO’s PSLV-C62 Launched: PSLV रॉकेट की 64वीं उड़ान

PSLV C62 Mission Launch Live Updates
ISRO’s PSLV-C62 Launched (Image- Social Media)

यह मिशन PSLV रॉकेट की 64वीं उड़ान है। पीएसएलवी इसरो का मुख्य लॉन्च व्हीकल है, जिसने पहले चंद्रयान-1, मार्स ऑर्बिटर मिशन, आदित्य-L1 और एस्ट्रोसैट जैसे बड़े मिशनों को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। 2017 में, पीएसएलवी ने एक ही मिशन में 104 सैटेलाइट लॉन्च करके विश्व रिकॉर्ड भी बनाया था।

यह भी पढ़ें: ‘भारत बना ग्लोबल भरोसे का केंद्र…’, वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस में बोले PM मोदी

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।