पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपा रविवार को पूरे देश में श्रद्धांजलि सभा आयोजित करेगी। पार्टी ने अपने निर्वाचित सदस्यों और पार्टी पदाधिकारियों से ऐसी सभाओं में हिस्सा लेने को कहा है। पार्टी के मीडिया प्रमुख और राज्यसभा सदस्य अनिल बलुनी ने कहा कि सभी जिला मुख्यालयों में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का संकल्प लेंगे। पार्टी ने एक बयान में कहा कि वह शहीद हुए परिवारों के साथ हैं और उन्होंने शहीदों के शहादत व्यर्थ नहीं जाने वाले प्रधानमंत्री के बयान की तरफ ध्यान दिलाया।
पुलवामा हमला : बदले की कार्रवाई से पहले पाकिस्तान को अलग-थलग करने की रणनीति
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि आतंकवादियों को करारा जवाब दिया जाएगा और उन्हें खत्म किया जाएगा। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के एक काफिले पर हुए हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे ।


Download Android App
Download iOS App




