कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों केंद्र की मोदी सरकार पर लगातार हमलावर हैं। इस बीच कांग्रेस नेता ने बुधवार को कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने देश को बर्बाद कर दिया है और उसकी गलत नीतियों के करण हम हर मोर्चे पर कमजोर साबित हो रहे हैं।
India is reeling under Modi-made disasters:
1. Historic GDP reduction -23.9%
2. Highest Unemployment in 45 yrs
3. 12 Crs job loss
4. Centre not paying States their GST dues
5. Globally highest COVID-19 daily cases and deaths
6. External aggression at our borders— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 2, 2020
राहुल ने ट्वीट कर कहा, “देश आज मोदी निर्मित तबाही की चपेट में है। देश में आज जीडीपी -23.9 फीसदी की ऐतिहासिक गिरावट है। आज 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। बारह करोड़ नौकरियां चली गयी। राज्यों को उनके हिस्से के जीएसटी का बकाया नहीं दिया जा रहा है।’
राहुल ने अपने ट्वीट में कहा कि देश आज मोदी निर्मित तबाही की चपेट में है।
1. ऐतिहासिक जीडीपी में कमी -23.9%
2. 45 साल में सबसे अधिक बेरोजगारी
3. 12 करोड़ की नौकरी छूट गई
4. केंद्र, राज्यों को जीएसटी बकाया नहीं दे रही है
5. वैश्विक स्तर पर कोरोना के सबसे अधिक मामले और मौतें
6. हमारी सीमाओं पर बाहरी आक्रमण
उन्होंने ताजा घटनाओं को लेकर भी सरकार पर हमला किया और कहा, “हमारे यहां आज दुनिया में सबसे ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं और सबसे ज्यादा लोग मर रहे हैं। हमारी सीमा पर बाहरी ताकतें आक्रामक बनी हुई हैं।”


Download Android App
Download iOS App



