भारत-चीन के बीच सीमा विवाद और एशियाई बाजारों से कमजोर संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान सपाट रुख देखने को मिला। बीएसई सेंसेक्स सोमवार के बंद भाव के आसपास खुलने के बाद 58.69 अंक या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 38,954.49 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 22.95 अंक या 0.20 प्रतिशत बढ़कर 11,493.20 अंक पर था।
सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी अल्ट्राटेक सीमेंट में हुई। इसके अलावा ओएनजीसी, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस मुनाफे के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर एसबीआई, बजाज ऑटो, एचडीएफसी, कोटक बैंक और टाइटन में गिरावट देखने को मिली।
पिछले सत्र में सेंसेक्स 272.51 अंक या 0.71 प्रतिशत बढ़कर 38,900.80 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 82.75 अंक या 0.73 प्रतिशत बढ़कर 11,470.25 पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को सकल आधार पर 486.09 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी। कारोबारियों के अनुसार, भारत और चीन के बीच सीमा तनाव के कारण निवेशकों की भावना प्रभावित हुईं।


Download Android App
Download iOS App



