राहुल गांधी जॉर्ज सोरोस को खुश करने के लिए उनकी बातें दोहरा रहे हैं: तरुण चुघ

Summary :

भारतीय सेना पर टिप्पणी को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट द्वारा फटकार लगाए जाने पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर देश की संस्थाओं, संविधान और हमारे लोकतंत्र को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। तरुण चुघ ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि राहुल गांधी अमेरिका में बैठे अपने विदेशी आका जॉर्ज सोरोस को खुश करने के लिए उनकी ही बातें दोहरा रहे हैं। जो लोग भारत को कमजोर देखना चाहते हैं, राहुल गांधी उनके लिए कठपुतली बनकर काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

भारतीय सेना पर टिप्पणी को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट द्वारा फटकार लगाए जाने पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर देश की संस्थाओं, संविधान और हमारे लोकतंत्र को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। तरुण चुघ ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि राहुल गांधी अमेरिका में बैठे अपने विदेशी आका जॉर्ज सोरोस को खुश करने के लिए उनकी ही बातें दोहरा रहे हैं। जो लोग भारत को कमजोर देखना चाहते हैं, राहुल गांधी उनके लिए कठपुतली बनकर काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चाहने वाले पूरी दुनिया में हैं, जिन्‍होंने भारत की चमक और दमक बढ़ाई है, जिन्होंने देश की अर्थव्‍यवस्‍था को नई गति दी है, उनके खिलाफ बोलना ‘चांद पर थूकने’ जैसा है।

भाजपा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

देश की संस्‍थाओं को बदनाम करना, सेना के शौर्य पर प्रश्‍न उठाना और बदनाम करना और पाकिस्‍तान की भाषा बोलना कांग्रेस पार्टी की आदत बन चुकी है। उन्‍होंने सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद राहुल गांधी के बचाव में प्रियंका गांधी के आने पर कहा कि तानाशाही गांधी-नेहरू पर‍िवार के डीएनए में कूट-कूटकर भरी है। उन्‍हें लगता है कि गांधी-नेहरू पर‍िवार देश के लोकतंत्र से बड़ा है। इस परिवार के युवराज-युवरानी न्‍यायालय से भी ऊपर हैं। प्रियंका वाड्रा गांधी से निवेदन करूंगा कि देश भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान से चलेगा, ना कि गांधी-नेहरू पर‍िवार की तानाशाही से।

भाजपा ने पंजाब सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

चुघ ने कहा कि लैंड पूलिंग दिनदहाड़े डकैती से कम नहीं है, पंजाब के किसानों की जमीन की खुली लूट है। भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार इस कृत्य को अंजाम दे रही है, जबकि तिहाड़ जेल से लौटे केजरीवाल, सिसोदिया और जैन जैसे नेता मिलकर पंजाब को लूटने की योजना बना रहे हैं। भाजपा किसानों के साथ खड़ी है। किसानों की एक इंच जमीन जबरन कब्‍जा नहीं होने देंगे। पंजाब प्रदेश अध्‍यक्ष अश्विनी शर्मा के नेतृत्‍व में भाजपा किसानों के हित में बड़ा जनआंदोलन चलाएगी।

Rahul Kumar Rawat