Rajasthan: झुंझुनूं में सनकी ने 25 कुत्तों की बिछा दी लाश, ताबड़तोड़ चलाई गोलियां, गांव में मचा हड़कंप

Summary :

Rajasthan के झुंझुनूं में हैरान कर देना वाला मामला सामने आया है जहां एक सनकी बंदूकधारी ने 25 से अधिक कुत्तों की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि यह मामला झुंझुनूं के नवलगढ़ क्षेत्र के कुमावास गांव का है। जहां बंदूकधारी ने 2 और 3 अगस्त को क्षेत्र में घूम-घूमकर कुत्तों को गोली मार दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। कुत्तों पर ताबड़‌तोड़ फायरिंग एक व्यक्ति ने बंदूक से कुत्तों पर ताबड़‌तोड़ फायरिंग की, गोलीबारी के बाद Rajasthan  के गांव की गलियों और…

Rajasthan के झुंझुनूं में हैरान कर देना वाला मामला सामने आया है जहां एक सनकी बंदूकधारी ने 25 से अधिक कुत्तों की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि यह मामला झुंझुनूं के नवलगढ़ क्षेत्र के कुमावास गांव का है। जहां बंदूकधारी ने 2 और 3 अगस्त को क्षेत्र में घूम-घूमकर कुत्तों को गोली मार दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

कुत्तों पर ताबड़‌तोड़ फायरिंग

एक व्यक्ति ने बंदूक से कुत्तों पर ताबड़‌तोड़ फायरिंग की, गोलीबारी के बाद Rajasthan  के गांव की गलियों और खेतों में कुत्तों के खून से लथपथ शव बिखरे पड़े भी दिखाई दिए। इस निर्मम घटना की ग्रामीणों ने कड़ी निंदा की और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

झुंझुनूं के पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि एक वायरल विडियो में एक व्यक्ति और कुछ कत्तों की लाश दिखाई दी है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा और आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

गांव में मचा हड़कंप

पुलिस जांच में आरोपी की पहचान श्योचंद बावरिया पुत्र सुरजाराम बावरिया के रूप में हुई है। उसने कुत्तों को निशाना बनाकर बेरहमी से मार डाला। झुंझुनूं पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। साथ ही इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों से भी जानकारी इकट्ठा की जा रही है। फिलहाल इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोगों ने इस क्रूर कृत्य के लिए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ALSO READ: जैसलमेर में DRDO गेस्ट हाउस मैनेजर गिरफ्तार, ISI के लिए जासूसी का आरोप

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।