कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज बहरीन की यात्रा पर रवाना हुए। कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा है। इस दौरान वह अनिवासी भारतीयों के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे और इस खाड़ देश के प्रधानमंत्री शहजादे सलमान बिन हमद अल-खलीफा से मुलाकात करेंगे। राहुल बहरीन के राजकीय अतिथि होंगे। उनके शाह हमद बिन इसा अल खलीफा से भी मुलाकात की संभावना है। कांग्रेस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि गांधी ग्लोबल ऑर्गनाइजेशन ऑफ पीपुल ऑफ इंडिया ओरिजिन (जीओपीआईओ) की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के विदाई सत्र में कल हिस्सा लेंगे।
बयान में कहा गया है कि कार्यक्रम में 50 देशों के प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। वह भारतीय मूल के कारोबारियों से भी कल बातचीत करेंगे। राहुल ने अपनी यात्रा शुरू करने से पहले एक ट्वीट में कहा, अनिवासी भारतीय हमारी सौम्य ताकत के वास्तविक प्रतिनिधि एवं विश्व में हमारे देश के दूत होते हैं। बहरीन में अपने देशवासियों के साथ मुलाकात और उन्हें संबोधित करने को लेकर आशान्वित हूं। राहुल के नौ जनवरी को भारत लौटने की संभावना है।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



