कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज मंगलवार को मध्य प्रदेश में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री कमलनाथ भी उनके साथ रहेंगे। कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी दोपहर को करीब 12 बजे नीमच में, पौने तीन बजे उज्जैन के तराना में और शाम पांच बजे खंडवा में आमसभाओं को संबोधित करेंगे। वे इन तीनों सभाओं के माध्यम से पार्टी के क्रमश: मंदसौर, उज्जैन और खंडवा प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन मांगेंगे।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी कल ही मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचीं थीं, जहां उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन किए थे। उन्होंने रतलाम में एक सभा को संबोधित किया और इंदौर में एक रोड शो भी किया। बता दें कि मध्य प्रदेश के आठ संसदीय क्षेत्रों इंदौर, खंडवा, उज्जैन, देवास, खरगोन, धार, मंदसौर और रतलाम में 19 मई को आखिरी चरण में मतदान होना है।


Download Android App
Download iOS App



