Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव होने में अब कुछ ही दिन बचे है 14 या 15 मार्च तक चुनाव आयोग मतदान की तारीख की भी घोषणा कर सकता है। सभी पार्टियां चुनाव के इस रण में अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रही है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी कहा से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे इसपर अभी भी सस्पेंस जारी है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेता राहुल गाँधी अमेठी और वायनाड से लोकसभा का चुनाव लड़ सकते है।
Highlights
- अमेठी और वायनाड से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी- सूत्र
- राहुल और स्मृति ईरानी अमेठी सीट से आमने-सामने- सूत्र
- बीजेपी से स्मृति ईरानी अमेठी से उम्मीदवार
अमेठी से ही पहला चुनाव लड़े थे राहुल गाँधी
गौरतलब है कि राहुल गाँधी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत साल 2004 में अमेठी से ही की थी। इस दौरान उन्होंने भारी वोटों से जीत हासिल की थी। हालांकि मोदी लहर में वह इस सीट से जीत दर्ज नहीं कर पाए थे और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने इस सीट को अपने नाम कर लिया था। हालही में राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत अमेठी की यात्रा की थी। इस दौरान कहा जाने लगा था कि राहुल इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। बता दें कि अमेठी से राहुल के दिवंगत चाचा संजय गांधी, दिवंगत पिता राजीव गांधी और मां सोनिया गांधी सांसद रही हैं।
राहुल और स्मृति ईरानी अमेठी सीट से आमने-सामने- सूत्र
राहुल गाँधी और स्मृति ईरानी एक बार फिर अमेठी सीट से आमने-सामने हो सकते है। बीजेपी ने अमेठी सीट से एक बार स्मृति ईरानी को मैदान में उतारा है और कांग्रेस इस सीट से राहुल गाँधी को मैदान में उतार सकती है। हलाकि, सूत्रों के हवाले से खबर है की कांग्रेस राहुल गाँधी को वायनाड सीट से भी चुनाव में उतर सकती है। जहा से वह इस समय मौजूदा सांसद है।


Download Android App
Download iOS App



