GDP को लेकर राहुल का केंद्र सरकार पर तंज- ‘मोदी है तो मुमकिन है’

Summary :

कांग्रेस नेता ने केरल के वायनाड से सांसद ने इन्फोसिस के संस्थापक एन आर नारायणमूर्ति से जुड़ी एक खबर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए तंज कर कहा कि ‘मोदी है तो मुमकिन है।’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों विभिन्न मुद्दों पर लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। इस बीच बुधवार को कांग्रेस नेता ने अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने केरल के वायनाड से सांसद ने इन्फोसिस के संस्थापक एन आर नारायणमूर्ति से जुड़ी एक खबर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए तंज कर कहा कि ‘मोदी है तो मुमकिन है।’

बता दें कि इस खबर में नारायणमूर्ति ने आशंका जताई है कि कोरोना महामारी के चलते इस वित्त वर्ष में देश की आर्थिक गति आजादी के बाद सबसे खराब स्थिति में होगी। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को जल्द से जल्द पटरी पर लाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बार जीडीपी में स्वतंत्रता के बाद के सबसे बड़ी गिरावट दिख सकती है।

नारायणमूर्ति ने ऐसी एक नई प्रणाली विकसित करने पर जोर दिया जिसमें देश की अर्थव्यवस्था के हर क्षेत्र में प्रत्येक कारोबारी को पूरी क्षमता के साथ काम करने की अनुमति हो। उन्होंने कहा, ‘‘भारत की जीडीपी में कम से कम पांच प्रतिशत संकुचन का अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसी आशंका है कि हम 1947 की आजादी के बाद की बससे बुरी जीडीपी वृद्धि (संकुचन) देख सकते हैं।” 

कोविड-19 : देश में पिछले 24 घंटे में 60 हजार से अधिक नए मामलों की पुष्टि, संक्रमितों का आंकड़ा 23 लाख के पार

Desk Team