उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंगलवार देर रात भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) का एक और प्रांतीय पुलिस सेवी (पीपीएस) के चार अधिकारियों का तबादले किए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बरेली के अपर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा को इसी पद पर गाजियाबाद भेजा गया है।
अभिषेक वर्मा 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होने बताया कि पीपीएस अधिकारियों में बागपत में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार का तबादला एटीएस लखनऊ कर दिया गया है वहीं पीएसी सीतापुर में उप सेनानायक। नरेंद्र प्रताप सिंह को सीतापुर में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
वहीं अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अखिलेश्वर पांडेय को इसी पद पर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय भेजा गया है। सूत्रों ने बताया कि गाजियाबाद के अपर पुलिस अधीक्षक नगर मनीष मिश्रा को बागपत का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।


Download Android App
Download iOS App



