राहुल ने PM मोदी को बताया मौनसाहब, पूछा – किसके अच्छे दिन के लिए बनाई सरकार?

Summary :

NULL

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना उन्हें मौनसाहब करार दिया और उनसे सवाल किया कि लोकपाल के गठन को क्यों दरकिनार किया गया? राहुल ने 22 सालों का हिसाब, गुजरात मांगे जवाब श्रृंखला के तहत आज केंद्र की प्रधानमंत्री मोदी की सरकार से 13वां सवाल किया।

उन्होंने ट्वीट कर आरोप लगाया, कहते थे देंगे जवाबदेह सरकार, किया लोकपाल क्यों दरकिनार? उन्होंने सवाल किया, जीएसपीसी (गुजरात राज्य पेट्रोलियम कार्पोरेशन), बिजली-मेट्रो घोटाले, शाह-जादा पर चुप्पी हर बार, मित्रों की जेब भरने को हैं बेकरार।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, लम्बी है लिस्ट और मौनसाहब से है जवाब की दरकार, किसके अच्छे दिन के लिए बनाई सरकार?

गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उपाध्यक्ष इस श्रृंखला के तहत भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी से विभिन्न मुद्दों पर ट्विटर के जरिये जवाब मांगते आये हैं। गुजरात चुनाव में पहले चरण का मतदान 9 दिसंबर को हो चुका है तथा दूसरे एवं अंतिम चरण का मतदान 14 दिसंबर को होगा।

लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team