Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण को लेकर तैयारी जोरों पर हैं। इसी बीच विपक्षी गठबंधन के नेताओं का जुटान आज रांची में होने जा रहा है। आपको बता दें की इस रैली में 14 से अधिक विपक्षी दलों के नेता शामिल होंगे। इस रैली को लेकर हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन और जेएमएम ने पूरी तैयारी कर ली है।
Highlights:
- विपक्षी गठबंधन के नेताओं का जुटान आज रांची में होने जा रहा है
- इस रैली में 14 से अधिक विपक्षी दलों के नेता शामिल होंगे
14 से अधिक दलों के नेता होंगे शामिल
आज झारखण्ड की राजधानी रांची में विपक्षी दलों के नेताओं की बड़ी रैली होनी है इस रैली में लालू प्रसाद यादव,मलिकार्जुन खड़गे, शरद पवार, डी राजा समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे। इसके अलावा फारुख अब्दुल्लाह ,अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, दीपांकर भट्टाचार्य सहित कई नेता आने वाले हैं। इस रैली के सहारे विपक्ष अपनी एकता दिखने का प्रयास करेगी। इस रैली में टीएमसी के नेता भी शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें.. राहुल हमेशा सेना की वीरता पर सवाल उठाते हैं – मोहन यादव
ख़राब तबियत के कारण नहीं आएंगे राहुल
आपको बता दें कि इस रैली में राहुल गाँधी भी शामिल होने वाले थे लेकिन अचानक तबियत ख़राब हो जाने के कारण वो इस रैली में नहीं जा पाएंगे। इस बात की जानकारी जयराम रमेश ने दी आपको बता दें कि मलिकार्जुन खड़गे इस रैली में शामिल होंगे। रांची की इस रैली में विपक्षी गठबंधन के बड़े नेता अरविन्द केजरीवाल और हेमंत सोरेन के लिए खाली कुर्सियां भी लगाई गयी हैं।


Download Android App
Download iOS App



