पटना : सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि इंदिरा गांधी ने केशवानंद भारती केस में प्रतिकूल फैसला आने पर सुप्रीम कोर्ट के तीन न्यायाधी शों की वरिष्ठता का अतिक्रमण कर जस्टिस ए. एन. राय को मुख्य न्यायाधीश बनवाया था। जो पार्टी अपने अनुकूल निर्णय न देने पर न्यायपालिका का गला दबाती रही।
उसके अध्यक्ष राहुल गांधी को संविधान बचाओ अभियान शुरू करने से पहले अपनी दादी की करनी जान लेनी चाहिए थी।
राहुल बतायें कि देश पर आपातकाल थोप कर क्या संविधान की रक्षा की गई थी? श्री मोदी ने बताया कि जस्टिस बीएच लोया की स्वाभाविक मृत्यु को साजिश बताकर उसकी जांच के बहाने भाजपा अध्यक्ष अमित भाई शाह को बदनाम करने की नीयत से दायर कांग्रेस हित याचिकाएं खारिज होने पर सर्वोच्च न्याय पीठ के निर्णय का आदर करने के बजाय जो लोग बदले की भावना से मुख्य न्यायाधीश के विरुद्ध महाभियोग प्रस्ताव लाना चाहते थेए क्या वे संविधान की रक्षा कर रहे थे?
कांग्रेस को पीआईएल का महादुरुपयोग करने के कारण देश से क्षमायाचना करनी चाहिए। कांग्रेस ने 1950 से 1977 तक मात्र 27 साल के दौरान संविधान में 42 संशोधन कराये, उसकी मूल भावना से छेड़छाड़ की और विपरीत फैसला देने वाले न्यायाधीशों को अपमानित किया।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



