बॉॅलीवुड के जाने-माने एक्टर संजय दत्त की बायोपिक फिल्म संजू का पहला टीजर आज यानी 24 अप्रैल को रिलीज हो चुका है। संजय दत्त की बायोपिक में रणबीर कपूर ने उनका रील लाइफ किरदार निभाया है।
संजय दत्त की फिल्म में उनकी पत्नियों से लेकर बच्चों तक सबका ही जिक्र हुआ है। संजय दत्त इस समय अपनी तीसरी पत्नी मान्यता और बच्चों इकरा और शहरान के साथ मुंबई में रह रहे हैं।
संजय दत्त की एक बड़ी बेटी भी हैं जिसका नाम त्रिशाला है जो उनके साथ नहीं बल्कि न्यूयॉर्क में अपनी मौसी के साथ रहती हैं। त्रिशाला की उम्र 29 साल की हैं और बॉलीवुड से दूर रहती हैं।
संजय और उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं त्रिशाला जो फैशन इंडस्ट्री में अपना हाथ आजमा रही हैं। त्रिशाला ने साल 2014 में अपनी पहली ड्रीम ट्रेसेज हेयर एक्सटेंशन लाइन शुरू की थी।
त्रिशाला ने न्यूयॉर्क के कॉलेज ऑफ क्रिमिनल जस्टिस से लॉ में ग्रैजुएशन भी कर चुकी हैं। बता दें, संजय और ऋचा शर्मा ने 1987 में शादी की थी। वहीं त्रिशाला का जन्म 1988 में हुआ था। ऋचा को ब्रेन ट्यूमर था, जिसकी वजह से 10 दिसंबर, 1996 को उनकी मौत हो गई थी।
मां की मौत के बाद से ही त्रिशाला न्यूयॉर्क में अपनी मौसी एना के साथ रहती हैं। संजय ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो नहीं चाहते थे कि त्रिशाला कभी फिल्मों में आए।
दरअसल वे चाहते थे कि त्रिशाला अच्छे स्कूल और कॉलेज में पढ़े और अपना करियर किसी दूसरी फील्ड में बनाएं। संजय ने फिल्मों के लिए काफी मेहनत की है।
उनका कहना है कि फिल्मों में आने के लिए इंडस्ट्री की भाषा आनी चाहिए, ये ग्लैमर की दुनिया है, लेकिन यहां पर काम करना आसान नहीं है।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट


Download Android App
Download iOS App











