‘इंसानियत के आधार पर जो किया सही किया’, भारत ने दी ईरानी नौसेना जहाज को शरण

Raisina Dialogue 2026

Raisina Dialogue 2026: भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच कोच्चि में ईरानी नौसेना के जहाज को डॉक करने की अनुमति देने के भारत के फैसले को लेकर बयान दिया। रायसीना डायलॉग 2026 के 11वें संस्करण के आखिरी दिन उन्होंने कहा कि जहाज घटनाओं के गलत पक्ष में फंस गए थे। नई दिल्ली में रायसीना डायलॉग में विदेश मंत्री ने बताया कि कैसे भारत को ईरान की तरफ से उसके एक नौसेना के जहाज ‘आईआरआईएस लवन’ को लेकर एक रिक्वेस्ट मिली थी। ईरानी नौसेना के जहाज ने इलाके में ऑपरेट करते समय तकनीकी समस्या की रिपोर्ट की थी।

Raisina Dialogue 2026: ईरान ने भारत से संपर्क किया

आईआरआईएस लवन ने पिछले महीने इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में हिस्सा लिया था। वह तकनीकी खराबी आने के बाद कोच्चि की ओर रवाना हुआ था। सरकार के मुताबिक श्रीलंका के दक्षिण में ईरानी फ्रिगेट आईआरआईएस डेना से जुड़ी घटना से कई दिन पहले ईरान ने भारत से संपर्क किया था। यह जहाज इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू और मिलान 2026 अभ्यास के लिए ईरान की नौसेना की तैनाती के हिस्से के तौर पर इस इलाके में मौजूद था। इस अभ्यास का आयोजन 15 फरवरी से 25 फरवरी के बीच हुआ था।

तकनीकी खराबी की रिपोर्ट

ईरानी साइड से तकनीकी खराबी की रिपोर्ट मिलने के बाद भारत ने 1 मार्च को डॉकिंग रिक्वेस्ट को मंजूरी दे दी थी। इसके बाद जहाज कोच्चि के लिए रवाना हुआ और वहां डॉक किया, जिसके 183 क्रू मेंबर अभी शहर में नेवल फैसिलिटी में रह रहे हैं। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि जब ईरान ने आईआरआईएस लवन के लिए मदद मांगी तो भारत ने इंसानियत वाला रवैया अपनाया था।

ईरानी पक्ष से संदेश मिला

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि हमें ईरानी पक्ष से संदेश मिला कि एक शिप, जो शायद उस समय हमारी सीमा के सबसे पास था, हमारे पोर्ट में आना चाहता था। वे बता रहे थे कि उन्हें दिक्कतें आ रही हैं।  1 मार्च को, भारत ने कहा कि आप आ सकते हैं और उन्हें आने में कुछ दिन लगे और फिर वे कोच्चि आए। बहुत सारे युवा कैडेट थे। वे पास की एक जगह पर उतर गए हैं। जब वे निकले और यहां आए, तो स्थिति बिल्कुल अलग थी। वे फ्लीट रिव्यू के लिए आ रहे थे और फिर वे एक तरह से गलत स्थिति में फंस गए।

ALSO READ: Middle East जंग के चलते तेल जहाजों पर हमलों से बढ़ी भारत की टेंशन! अमेरिका के सामने रखी दी ये बड़ी बात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।