Rajasthan: राजस्थान विधानसभा चुनाव में BJP की बड़ी जीत के बाद अब पार्टी लोकसभा के चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। जिसके लिए मंत्रियों के बीच लगातार मंथन हो रहा है। संगठन से किसे हटाना है और लोकसभा चुनाव के लिए किसे मैदान में लाना है इस पर चर्चाओं का दौर जारी है।
Highlights
- लोकसभा चुनाव के लिए BJP का खास प्लान
- 18 सीटों पर बदलाव की है तैयारी
- 30 से 60 साल के नेताओं बन करते हैं उम्मीदवार
लोकसभा चुनाव के लिए BJP का खास प्लान
इसे लेकर शुक्रवार को एक बड़ी बैठक भी जयपुर में हो सकती है। इस बैठक में BJP के प्रभारी अरुण सिंह, विजया रहाटकर और राजस्थान BJP अध्यक्ष समेत प्रदेश के कई पदाधिकारी शामिल हो सकते हैं, जिसमें मुख्यमंत्री, दोनों डिप्टी CM समेत मंत्री शामिल हैं। इस बैठक में जहां एक तरफ करणपुर में मिली हार की चर्चा होगी तो वहीं जिन क्षेत्रों में पार्टी का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा है, उसपर भी मंथन किया जाएगा।
18 सीटों पर बदलाव की है तैयारी
राजस्थान में लोकसभा की कुल 25 सीटें हैं। BJP ने 2014 में क्लीन स्वीप किया था, वहीं 2019 में 25 में से 24 सीटें जीती थी। इसलिए BJP के लिए चुनौती बड़ी है। एक ओर जहां बीजेपी के साथ कोई और दल नहीं है, वहीं बीजेपी उन चेहरों को बदलने की पूरी तैयारी कर चुकी है, जो विधानसभा चुनाव में ‘भितरघात’ के ‘आरोपी’ रहे।
इन इलाकों में दिखेंगे नए उम्मीदवार
इस बैठक उन सांसदों के क्षेत्र में ज्यादा मंथन होगा जहां पर बीजेपी की बड़ी हार हुई है। श्रीगंगानगर, चुरूं, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, जयपुर ग्रामीण, अजमेर, अलवर, राजसमंद, बांसवाड़ा, सवाई माधोपुर-टोंक, करौली-धौलपुर, दौसा, जालोर, भीलवाड़ा, भरतपुर, नागौर और उदयपर सीटों पर नए चेहरे उतारने को लेकर चर्चा की गई है।
30 से 60 साल के नेताओं बन करते हैं उम्मीदवार
जयपुर में होने वाली बैठक में BJP के सभी बड़े नेता शामिल होंगे। CP जोशी, राजेंद्र राठौड़, सतीश पूनियां, पार्टी के महासचिव और उपाध्यक्ष बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बार चुनाव में पार्टी 30 से 60 साल की उम्र के नेताओं को मैदान में उतार सकती है।


Download Android App
Download iOS App






