राजीव महर्षि बने नए नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

Summary :

NULL

पूर्व केन्द्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि ने आज देश के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक सादे समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस मौके पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1978 बैच के राजस्थान कैडर के अधिकारी महर्षि गत 31 अगस्त को गृह सचिव के पद से सेवानिवृत हुए थे। 62 वर्षीय श्री महर्षि का कार्यकाल करीब तीन साल का होगा।

महर्षि से पहले शशिकांत शर्मा कैग का कार्यभार 23 मई, 2013 से संभाल रहे थे। शुक्रवार को इस पद पर उनका कार्यकाल पूरा हो गया। कैग से पहले शर्मा रक्षा सचिव के पद पर भी रह चुके हैं। महर्षि का कार्यकाल तीन साल का होगा। उल्लेखनीय है कि कैग का कार्यकाल वैसे तो छह साल का होता है। लेकिन कोई भी इस पद पर 65 साल से अधिक उम्र तक नहीं रह सकता।

बता दे कि संवैधानिक दर्जा होने के नाते कैग को केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के कामकाज का ऑडिट देखना होता है। कैग की रिपोर्ट संसद और विधानसभाओं के समक्ष पेश की जाती है।

Desk Team