लुधियाना: पिछले दिनों ध्रूमपान रोकने के कारण दिल्ली में मारे गए बठिण्डा के सिख युवक गुरप्रीत सिंह को इंसाफ दिलाने के लिए लुधियाना के सिखो का गुस्सा सड़को पर उतर आया। हालांकि कई सिख संगठन मिलजुलकर एक तरफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे है वही रविवार को लुधियाना की सिख संगत ने गुरदीप सिंह गोशा की अध्यक्षता में सैकड़ो सिख संगतो ने कत्लेआम के रोष मे स्थानीय जमालपुर से रोष मार्च निकाल गुरप्रीत सिंह के मुंह पर सिगरेट का धुआ फेकने व विरोध करने पर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी रोहित मोहिन्ता को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।
रोष मार्च जमालपुर से शूरू होकर समराला चौक,चीमा चौंक से होते हुए जगरांव पुल पर संपन हुआ । सिख संगत ने दोषियो को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस मुख्य आरोपी रोहित मोहिन्ता को बचाने का प्रयास कर रही है जिसे सिख संगत किसी कीमत पर बर्दाश नही करेगी । गुरदीप सिंह गोशा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द्र केजरीवाल को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि बात बात पर ट्वीट करने वाले केजरीवाल सिख की मौत पर चुप क्यू है उन्हे आगे आकर गुरप्रीत सिंह को इंसाफ दिलवाना चाहिए। उनकी यह चुप्पी सिख विरोधी होने की सबूत है । इस अवसर पर जतिन्द्र सिंह गोगी, हरविंद्र सिंह, परविन्द्र सिंह, तकलोक सिंह, गगनदीप सिंह, तरणजीत सिंह, हरविन्द्र हैरी, मनजोत सिंह, बलजिन्द्र सिंह, परमिन्द्र सिंह गुजराल, जगजीत सिंह, कुलदीप सिंह, रमेश कुमार, सुरिन्द्र सिंह ढिल्लो, नवजोत सिंह, सतीश कुमार, नरिन्द्र सिंह, दविन्द्र सिंह ठुकराल, गुरप्रीत सिंह व अन्य भी उपस्थित थे ।
– कामरेड


Download Android App
Download iOS App



