रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को ‘आत्मनिर्भर भारत सप्ताह’ की शुरुआत करेंगे। एक आधिकारिक वक्तव्य में यह जानकारी दी गई।
रक्षा मंत्री कार्यालय ने रविवार देर रात ट्वीट कर कहा कि कार्यक्रम का आयोजन अपराह्न साढ़े तीन बजे होगा। सिंह ने डिजिटल माध्यम से आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक ‘आत्मनिर्भर भारत’ का निर्माण किया जाएगा जो रोटी, कपड़ा, मकान, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में स्वावलंबी होगा।”
Raksha Mantri Shri @rajnathsingh will launch ‘Atma Nirbhar Bharat Saptah’ at 3.30 pm tomorrow. #AtmaNirbharBharat
— रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India (@DefenceMinIndia) August 9, 2020
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2017 में चंपारण की सौवीं वर्षगांठ के अवसर पर नया भारत बनाने की घोषणा की थी। सिंह ने कहा, “अब प्रधानमंत्री ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जब हम नए भारत की नींव रखेंगे तब वो आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता से परिपूर्ण होगा।”


Download Android App
Download iOS App



