जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में आतंकवादियों के हमले में घायल भारतीय जनता पार्टी के नेता अब्दुल हमीद नाजर की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। नाजर को बडगाम ओमपोरा इलाके में आतंकवादियों ने रविवार सुबह उनके घर के भीतर घुसकर गोली मारी और फरार हो गए। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
राजनाथ सिंह आज से ‘आत्मनिर्भर भारत सप्ताह’ की करेंगे शुरुआत, रक्षा मंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर दी जानकारी
इससे पहले, अतंकवादियों ने 6 अगस्त को कुलगाम जिले के काजीगुंड इलाके में एक भाजपा सरपंच, सज्जाद अहमद खांडे की हत्या कर दी थी। खांडे की हत्या से ठीक 48 घंटे पहले, आतंकवादियों ने कुलगाम जिले के अखरान इलाके में एक और भाजपा सरपंच, आरिफ अहमद को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।


Download Android App
Download iOS App



