भारत ने भेजी बाढ़ प्रभावित श्रीलंका को राहत सामग्री

Summary :

NULL

नई दिल्ली : श्रीलंका में कल से शुरू हुई मूसलाधार बारिश के होने से वहां का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है सूत्रों की माने तो श्रीलंका में जान माल दोनों का नुकसान हुआ है ।

वही माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने श्रीलंका में आई बाढ़ और की घटनाओं को देखते हुए आज   भारत की ओर से राहत सामाग्री के साथ भारतीय नौसेना के जहाजों को रवाना किया है।

भारतीय नौसेना का एक जहाज आज तड़के श्रीलंका पहुंच गया है और दूसरा जहाज कल तक पहुंच जायेगा।

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीती रात कई ट्वीट कर श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन की वजह से हुई भारी तबाही पर दुख प्रकट किया।

और प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत इस मौके पर श्रीलंका के लोगों के साथ खड़ा है तथा राहत सामाग्री के साथ पोतों को भेजा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने श्रीलंका में मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण 90 से अधिक लोगों की मौत पर दुख जताया।

उन्होंने ट्वीट किया, ”हम जरूरत की इस घड़ी में श्रीलंका के अपने भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं।” श्रीलंका में मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण 90 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 110 लापता हैं। अधिकारियों का कहना है कि हालात और भयावह हो सकते हैं।

Desk Team