जैश प्रमुख मसूद अजहर को मार गिराने तक बदला पूरा नहीं होगा : संजय राउत

Summary :

भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने मंगलवार तड़के नियंत्रण रेखा के पार पाकिस्तानी हिस्से में कई जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े आतंकी शिविर पर हमला किया।

शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमले के लिए भारतीय वायु सेना की सराहना की। हालांकि, उन्होंने कहा कि जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) प्रमुख मसूद अजहर को जब तक मार नहीं गिराया जाएगा तब तक पुलवामा हमले का बदला पूरा नहीं होगा।

गौरतलब है कि भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने मंगलवार तड़के नियंत्रण रेखा के पार पाकिस्तानी हिस्से में कई जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े आतंकी शिविर पर हमला किया जिसमें बड़ी संख्या में आतंकवादी और प्रशिक्षक मारे गये गये।

एक ट्वीट में संजय राउत ने भारतीय वायु सेना के पायलटों की बहादुरी की सराहना की जिन्होंने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बना कर हमें गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा, “हालांकि, जब तक जेईएम प्रमुख मसूद अजहर नहीं मारा जाता है हमारा बदला पूरा नहीं होगा।” राउत राज्यसभा के सदस्य हैं जिनकी पार्टी केन्द्र और महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी है।

sanjay raut tweet

वीके सिंह बोले- हमारी सेना किसी भी हमले का मुहंतोड़ जवाब देने में सक्षम

Desk Team