RSS प्रमुख मोहन भागवत दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को आ रहे बंगाल

Summary :

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत 30 दिसंबर से पश्चिम बंगाल का दो दिवसीय दौरा करेंगे। इस दौरान वह राज्य की जानी-मानी हस्तियों से भी मुलाकात करेंगे। संघ नेताओं ने बताया कि भागवत शनिवार को कोलकाता आएंगे। प्रतिष्ठित हस्तियों से मुलाकात करेंगे संघ प्रमुख संघ के एक वरिष्ठ नेता ने बताया, ‘‘दो दिवसीय दौरे के दौरान भागवत संगठनात्मक बैठकें करेंगे। इस दौरे के दौरान वह राज्य की प्रतिष्ठित हस्तियों से भी मुलाकात करेंगे जिनमें अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) के अध्यक्ष कल्याण चौबे, अभिनेता विक्टर बनर्जी और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के पूर्व संयुक्त निदेशक उपेन बिश्वास शामिल हैं।’’…

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत 30 दिसंबर से पश्चिम बंगाल का दो दिवसीय दौरा करेंगे। इस दौरान वह राज्य की जानी-मानी हस्तियों से भी मुलाकात करेंगे। संघ नेताओं ने बताया कि भागवत शनिवार को कोलकाता आएंगे।

प्रतिष्ठित हस्तियों से मुलाकात करेंगे संघ प्रमुख

संघ के एक वरिष्ठ नेता ने बताया, ‘‘दो दिवसीय दौरे के दौरान भागवत संगठनात्मक बैठकें करेंगे। इस दौरे के दौरान वह राज्य की प्रतिष्ठित हस्तियों से भी मुलाकात करेंगे जिनमें अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) के अध्यक्ष कल्याण चौबे, अभिनेता विक्टर बनर्जी और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के पूर्व संयुक्त निदेशक उपेन बिश्वास शामिल हैं।’’

चौबे भाजपा में शामिल हो गए थे और 2021 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार थे लेकिन असफल रहे। बनर्जी प्रख्यात अभिनेता हैं और उन्हें 2022 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। बिश्वास CBI से सेवानिवृत्त होने के बाद तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए और 2011 से 2016 तक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री रहे। 2021 में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। भागवत का 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले यह दौरा महत्वपूर्ण है क्योंकि राज्य भाजपा यहां की 42 लोकसभा सीटों में से 35 सीट पर जीत दर्ज करने के अपने लक्ष्य के साथ कड़ी मेहनत कर रही है।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team