अयोध्या, 19 अगस्त (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक, आप नेता सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी और झारखंड में छात्रों के आंदोलन को लेकर प्रतिक्रियाएं दीं। सांसद ने दावा किया 2027 में होने वाली यूपी विधानसभा में भाजपा 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगी।
अखिलेश यादव ने आने वाले चुनाव में एनडी में सीटों के बंटवारे को लेकर किए गए पोस्ट पर सांसद ने कहा, “आगामी चुनाव में भाजपा के सामने आफत-आफत ही है। भाजपा की डगर मुश्किलों से भरी है। चंदा चोरी, महंगाई सहित कई चुनौतियां भाजपा के सामने हैं, जिसका समाधान करने के लिए कोई योजना नहीं है। अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट है, किसानों को खाद नहीं मिल रही है। भाजपा के सहयोगी दल आज से ही सीट बंटवारे को लेकर दबाव बना रहे हैं। भाजपा जनता का विश्वास भी खो चुकी है। अगर यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा 50 सीट जीतती है तो एक अजूबा होगा।”
कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीबीडब्ल्यूसी) की बैठक पर समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, “हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को इसके बारे में जानकारी है। जानकारी के आधार पर ही वह तय करेंगे कि बैठक में शामिल होना है या नहीं। हमें नहीं पता कि उन्हें कोई जानकारी मिली है या नहीं। मैंने भी उनसे इस बारे में बात नहीं की है।”
झारखंड में कई परीक्षाओं को रद्द किए जाने पर समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, “झारखंड में हम चाहते हैं कि मुख्यमंत्री छात्रों के हितों को सबसे ऊपर रखें और उनसे बातचीत करने के बाद ही कोई कदम उठाएं। हम सरकार से अपील करते हैं कि वह छात्रों के हित में योजनाएं और उपाय करे ताकि उन्हें कोई नुकसान न हो।”
इसके पहले अवधेश प्रसाद ने कहा था, “योगी सरकार का समय बीत चुका है और प्रदेश की जनता इनसे ऊब चुकी है। प्रदेशवासियों का इनके प्रति विश्वास का भरोसा टूट चुका है और लोगों ने दूरी बना ली है। मुख्यमंत्री की ओर से जो की जा रही घोषणाओं में उनकी छटपटाहट दिख रही है। इनकी घोषणा में न तो कोई बल है, न यकीन है और न तो भरोसा है। इनकी विदाई सुनिश्चित है।”
–आईएएनएस
ओपी/एएस
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)



Download Android App
Download iOS App



