लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।
मेष लग्नराशि : इस सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए नौकरी और व्यापार तथा छात्रों को पढ़ाई से जुड़ी यात्रा के योग बन सकते हैं। राजनीति क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए हफ्ता लाभ देने वाला बना रहेगा। आपकी प्रतिभा में निखार आएगा। धन से जुड़ी समस्याओं का अंत होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से सर्दी जुकाम या मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। नौकरी तथा व्यापार में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे।
वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को अपनी चल रही परेशानियों का समाधान प्राप्त होगा। इस हफ्ते आपको सभी कार्यों में मानसिक सुख की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य मैं उतार चढ़ाव बने रहेंगे, वाहन इत्यादि चलाते समय सावधानी रखे ,चोट चपेट आशंका बन सकती है। मकान जमीन के कार्यों से धन लाभ की प्राप्ति के योग बन सकते हैं। छात्रों के लिए समय अनुकूल बना रहेगा।
मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को अपने पराक्रम के बल पर धन लाभ की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य ठीक ठाक बना रहेगा, लेकिन पेट से सम्बन्धित कोई विकार परेशान कर सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को प्रमोशन की प्राप्ति हो सकती है। सरकारी कार्य बिना अवरोध के पूर्ण होंगे। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। नया वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।
कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत बन सकती है। इस हफ्ते आपको कोई परेशानी और चिंता तो बनी रहेगी, लेकिन जल्द ही उसका समाधान भी प्राप्त हो सकता है। धन को लेकर कोई आपकी मदद के लिए आगे आ सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए हफ्ता लाभ देने वाला बना रहेगा। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर कोई लापरवाही न बरतें।
सिंह लग्नराशि: यह सप्ताह सिंह राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपकी आय तथा जमा धन राशि में बढ़ोतरी के योग बने रहेंगे। नौकरी में स्थितियाँ पहले से और अच्छी होगी अगर नौकरी की तलाश मैं तो वह प्राप्त हो सकती है। इस हफ्ते व्यापारिक क्षेत्र से अधिक मुनाफा प्राप्त कर सकते है। सेहत ठीक रहेगी लेकिन फिर भी खान पान का ध्यान रखे।
कन्या लग्नराशि: इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों की शुरुआत खर्चों से हो सकती है। आपके द्वारा किये गए कार्यों की सराहना होगी तथा सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। सरकारी कार्यों से जुड़े व्यापारियों को अधिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है। कोई अच्छी खबर आपकी ख़ुशी बढ़ा सकती है। क्रोध तथा चिड़चिड़ेपन से दूर रहें अच्छा रहेगा।
तुला लग्नराशि: इस सप्ताह तुला राशि के जातकों अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। अपनी जमा पूंजी को लेकर कोई निर्णय ले सकते हैं। आपके द्वारा किये गए कार्यों की प्रशंसा होगी। इस हफ्ते आप अपनी सुख सुविधाओं को और अच्छा करने पर खर्च कर सकते है। नौकरी तथा व्यापार को लेकर स्थितियाँ और मजबूत होगी। छात्रों के लिए हफ्ता अच्छा बना हुआ है। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह मन से करेंगे।
वृश्चिक लग्नराशि:यह सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ठीक ठाक बना रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति के योग बन सकते है। धन को लेकर स्थितियां सुधरेगी तथा अचानक धन लाभ की प्राप्ति के योग बनेंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भागीदारी हो सकती है। वैवाहिक तथा पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। हफ्ते का अंत मैं कुछ खर्च बढ़ सकता है।
धनु लग्नराशि: इस सप्ताह धनु राशि के जातकों के भाग्य का विकास होगा तथा किये जा रहे कार्य सफल होंगे। किस्मत का भरपूर साथ होने से आपको कार्यक्षेत्र में सफलता जल्दी प्राप्त होगी। नौकरी पेशा वर्ग के लोगों को अपने बॉस से तारीफ मिल सकती है। जॉब से सम्बन्धित कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। निजी सुखों में वृद्धि संभव है। किसी धार्मिक संस्था से जुड़ सकते हैं तथा धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा।
मकर लग्नराशि : इस सप्ताह मकर राशि के नौकरी कर रहे जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। व्यापारी वर्ग को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। शुरुआत में स्वास्थ्य गड़बड़ बना रह सकता है। जीवन साथी का स्वास्थ्य बिगड़ेगा तथा उस पर खर्च भी हो सकता है। व्यावसायिक लाभ के लिए नए श्रोत उपलब्ध हो सकते हैं। अहंकार का त्याग करें अन्यथा कार्यक्षेत्र में समस्या उत्पन्न हो सकती है। व्यर्थ के खर्चे हो सकते हैं अतः खर्च पर ध्यान दें।
कुंभ लग्नराशि : यह सप्ताह कुम्भ राशि वालों के लिए, जो निजी व्यापार करते है, अच्छा साबित सिद्ध होगा। व्यापारिक वर्ग को धन लाभ होने से संचय धन में वृद्धि होगी। करियर के लिहाज से यह हफ्ता अच्छा जा सकता है। सरकार से जुड़े कार्य लाभ दे सकते है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें सिरदर्द की समस्या हो सकती है। छात्रों को अधिक परिश्रम से सफलता मिलेगी।
मीन लग्नराशि: यह सप्ताह मीन राशि के जातकों को शत्रुओं से सावधान रहना पड़ेगा। कोई आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। नौकरी तथा व्यापारिक क्षेत्र मैं आपको अधिक परिश्रम करना पड़ेगा तभी सफलता प्राप्त होगी। व्यर्थ के वाद विवाद से दूर रहे। छोटी दूरी की यात्राएं होती रहेगी। खर्च भी बना रहेगा। शारीरिक थकावट बनी रह सकती है।
(साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।)
प्रस्तुति: कलाशांति ज्योतिष
मोबाइल नं: 91-6261231618
मेल: कलाशांतिज्योतिष@.जीमेल.कॉम
वेबसाइट: डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.कलाशांतिज्योतिष.कॉम
–आईएएनएस
एएस/
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)


Download Android App
Download iOS App



