Seema Haider: अपने प्यार के लिए पाकिस्तान से नेपाल के जरिए भारत आईं सीमा हैदर और उनके भारतीय पति सचिन मीना एक बार फिर चर्चा में आ गए है। सीमा हैदर के पहले पति गुलाम हैदर ने उन्हें और सचिन मीना को 3-3 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा है।
Highlights
- सचिन मीना को 3-3 करोड़ रुपये का नोटिस
- सीमा हैदर के पहले पति गुलाम हैदर ने भेजा नोटिस
- सचिन के बच्चे की माँ बनने वाली है सीमा हैदर
एक महीने के भीतर वे माफी मांगें और जुर्माना जमा करें
गुलाम हैदर ने हाल में कथित तौर पर अपने बच्चों को वापस पाने के लिए एक भारतीय वकील रखा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुलाम हैदर ने सीमा के वकील एपी सिंह को भी 5 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि गुलाम हैदर के वकील अली मोमिन ने सीमा और सचिन से कहा है कि एक महीने के भीतर वे माफी मांगें और जुर्माना जमा करें, नहीं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाई की जाएगी।
सीमा-सचिन की प्रेम कहानी
30 वर्षीय सीमा हैदर पाकिस्तानी नागरिक हैं। वह मूल रूप से पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली हैं और चार बच्चों की मां हैं। पिछले साल मई में वह ग्रेटर नोएडा के रहने वाले सचिन मीना के प्यार में अवैध तरीके से भारत आई थीं। वह अपने चारों बच्चों को भी साथ लेकर आई थीं। सीमा और सचिन पहली बार ऑनलाइन गेम PUBG के माध्यम से संपर्क में आए थे। सीमा हैदर लगातार सुर्खियों में बनी रहीं क्योंकि उन पर जासूसी के आरोप भी लगे और उन्हें सुरक्षा एजेंसियों की जांच का सामना करना पड़ा। सीमा हैदर के पूर्व पति गुलाम हैदर सऊदी अरब में रहते हैं।
माँ बनने वाली है सीमा हैदर
पिछले साल भारत आई सीमा हैदर जल्द खुसखबरी भी दे सकती है। दरअसल, एक इंटरव्यू में सीमा हैदर को कहता सुना गया की जल्द उनके घर में खुशखबरी आने वाली है। सीमा हैदर ने बोला था की जल्द उनके और सचिन के प्यार की निशानी इस दुनिया में आने वाली है।


Download Android App
Download iOS App




