केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को लोगों से अपील की कि वे कोरोना टीकाकरण के खिलाफ अफवाहों पर विश्वास न करें क्योंकि भारत ने दुनिया को प्रभावी ढंग से महामारी को नियंत्रित करने का तरीका दिखाया है।
श्री शाह ने यहां भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित जन सेवक समवश कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को राज्य में कोरोना वायरस महामारी नियंत्रण में रखने के लिए बधाई दी।
उन्होंने कहा,‘‘मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 और 35-ए को खत्म कर दिया और कश्मीर को देश के अन्य हिस्से के बराबर ला खड़ किया।’’ श्री शाह ने कांग्रेस पर करारा हमला करते हुए कहा कि अपने लंबे शासन काल में कांग्रेस पानी, बिजली, गैस और गरीबों को घर दिलाने में विफल रही तथा केवल भ्रष्टाचार को बढ़वा दिया।


Download Android App
Download iOS App



