शाह ने नीतीश को किया राजग में शामिल होने के लिये आमंत्रित

Summary :

NULL

नयी दिल्ली : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने के लिये आमंत्रित किया है। नीतीश कुमार की पार्टी जदयू और भाजपा ने बिहार में गठबंधन सरकार का निर्माण किया है।

Source

अमित शाह ने ट्वीट में कहा, ” मैं जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से अपने आवास पर कल मिला। मैंने जदयू को राजग में शामिल होने का आमंत्रण दिया।” ऐसी संभावना है कि जदयू 19 अगस्त को पटना में होने वाली अपनी राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में राजग में शामिल होने के प्रस्ताव को मंजूरी देगा।

Source

यह पूछे जाने पर की क्या जदयू मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होगा, जदयू के एक नेता ने कहा कि ऐसा फैसला स्वभाविक ही है। उन्होंने कहा कि जब हमने बिहार में मिलकर सरकार बनाई है, तब यह स्वभाविक है कि हम केंद्र में भी शामिल हों।

Desk Team